बॉक्स ऑफिस रेस से बाहर हो गयी रेस 2- रिव्यू

Race 2
साल 2013 की अब तक की मोस्ट अवेटेड फिल्में इस साल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। पहले रिलीज हुई 'मटरु की बिजली का मनडोला' जो कि बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं लेकिन पंकज कपूर की वजह से शायद फिल्म को छोड़ा बहुत देखने लायक कहा गया और अब रिलीज हुई 'रेस 2' ने भी लोगों को काफी निराश किया है। अब्बास मस्तान की फिल्म रेस के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड के मेन इन व्हाइट डायरेक्टर इस सीजन की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रह रही फि ल्म रेस 2 को लेकर आए। फिल्म में सबकुछ होते हुए भी कई सारी कमियां हैं। रेस की तरह रेस 2 दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।

कहानी- रेस 2 की कहानी शुरु होती है रणवीर सिंह (सैफ अली खान) से जो कि अपनी गर्लफ्रैंट सोनिया (बिपाशा बासु) की मौत के लिए जिम्मेदार शख्स की तलाश में टर्की जाता है। टर्की में रणवीर की मुलाकात अरमान मलिक (जॉन अब्राहम) से होती है जो कि एक करोड़पति इंसान है और यही सोनिया का हत्यारा भी है। अरमान को दुनिया में पैसे से ज्यादा कुछ भी नहीं प्यारा है। रणवीर चाहता है कि वो अपनी गर्लफ्रैंड के हत्यारे की सारी जायदाद हड़प कर उसे खत्म कर दे। फिर रणवीर की मुलाकात अरमन की बहन एलिना (दीपिका पादुकोण) से होती है जिसके पार रणवीर के साथ बेड शेयर करने के अलावा और कोई काम नहीं है।

उसके बाद दर्शकों की मुलाकात होती है फिल्म में मौजूद एक और हॉट एक्ट्रेस जैकुलिन फर्नाडीज से जो कि अरमान की एक वफादार गर्लफ्रैंड है। फिल्म के पहले हिस्से में तो अपना दिमाग यूज करने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी। हालांकि फिल्म का सेकेंड हाफ पहले से बेहतर है।

निगेटिव प्वाइंट- फिल्म का प्लॉट काफी स्लो है और फिल्म का संगीत भी अच्छा नहीं है। फिल्म के डायलॉग कुछ खास नहीं हैं ओर फूडी अनिल कपूर कहीं से भी फनी नहीं हैं। अमीषा पटेल की एक्टिंग काफी खराब है, दीपिका पादुकोण की एक्टिंग में किसी भी तरह के एक्सप्रेशन नहीं हैं। कुल मिलाकर फिल्म में कुछ भी बेहतरीन नहीं कहा जा सकता है। फिल्म का सबसे बोरिंग पार्ट है रॉबर्ट डि कोस्टा (अनिल कपूर) और उनकी असिस्टेंट चेरी (अमीषा पटेल) के बीच फइल्माए गये सीन्स। आखिर में जॉन अब्राहम का बेसिरपैर की एक्टिंग उन सभी के लिए किसी शॉक से कम नहीं है जिन्होंने इस फिल्म से काफी उम्मीदें जमा कर रखी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X