पीएम मोदी ने की नारी शक्ति पर बात- दीपिका, करीना, श्रद्धा समेत बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने दिखाया समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 में पहली बार 'मन की बात' की और तमाम मुद्दों के साथ साथ इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति को लेकर भी संबोधन किया। इसके बाद दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, श्रद्धा कपूर समेत कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने 'नारी शक्ति' और 'देश की बेटी' टैग के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और अपना समर्थन दिखाया है।
रविवार को हुए 'मन की बात' में भारत की नारी शक्ति को नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हर क्षेत्र में देश की महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से सेन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट की कमान भारतीय महिला पायलटों द्वारा संभाले जाने और 26 जनवरी की परेड में भारतीय वायुसेना की दो महिला अधिकारियों द्वारा इतिहास रचने का भी जिक्र किया।
आमिर खान का बड़ा कदम- 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज़ तक बंद किया अपना फोन, यहां जानें कारण


Click it and Unblock the Notifications