आमिर खान का बड़ा कदम- 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज़ तक बंद किया अपना फोन, यहां जानें कारण
आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट यूं ही नहीं कहा जाता है। वह अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाने के लिए जाने जाते हैं और उन प्रोजेक्ट्स पर खुद को पूरी तरह से सौंप देते हैं, जिन पर वह काम कर रहे हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर भी ऐसा ही है। अभिनेता ने 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज तक अपना मोबाइल फोन बंद करने का फैसला किया है।
आमिर खान ने अपने फोन से दूरी बनाने का फैसला इसीलिए लिया क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि यह लगातार उनके काम में अड़चन पैदा कर रहा है। वह नहीं चाहते कि फिल्म शूटिंग के दौरान उनका फोन बाधा बने, इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित रिलीज़ है। आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।
इसके कोई दो राय नहीं है कि आमिर खान की क्रिसमस रिलीज़ हर बार शतप्रतिशत हिट रही हैं- चाहे वह पीके, दंगल, धूम 3, पीके, तारे ज़मीन पर या फिर गजनी हो। लिहाजा, लाल सिंह चड्ढा से भी उम्मीदें बढ़ चुकी हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शेयर की बेटी के साथ पहली PHOTO, नाम रखा 'वामिका'


Click it and Unblock the Notifications