दीपिका पादुकोण दिखने में आकर्षक हैं, लेकिन No एक्टिंग टैलेंट
बलराज साहनी की फिल्म 'गर्म हवा' को शुक्रवार को दोबारा रिलीज किया गया है। 1973 में बनी यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी है। मशहूर लेखिका इस्मत चुगताई की इस कहानी में बलराज साहनी ने मुख्य किरदार सलीम मिर्जा की भूमिका निभाई। जबकि इस फिल्म का निर्देशन किया था एम.एस. सथ्यू ने।
ताजा एक बयान में एम.एस.सथ्यू ने आज के बदलते सिनेमा पर काफी निराशा जताई है। निर्देशक ने कहा कि, आज की फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अच्छी बातें हैं तो कुछ बुरी। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि बुरी बातें ज्यादा हैं। पैसों के खेल में कला कहीं पीछे छूट रही है। लेकिन फिल्मकार अनुराग कश्यप, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, विशाल भारद्वाज जैसे निर्देशक आज भी काफी अच्छा काम कर रहे हैं।
यह पूछने पर कि क्या उन्हें आज के जमाने की कौन सी एक्ट्रेस टैलेंटेड लगती है, एम.एस. सथ्यू ने कहा कि विद्या बालन, रिचा चड्डा, अनुष्का शर्मा और निमरत कौर जैसी अभिनेत्री उम्दा काम कर रही हैं। जबकि दीपिका सिर्फ दिखने में बेहतरीन हैं, लेकिन उन्हें एक्टिंग बिल्कुल नहीं आती। उनकी चेन्नई एक्सप्रेस और रामलीला फिल्में बहुत बुरी थीं। पता नहीं फिल्मों ने 100-200 करोड़ की कमाई कैसे कर ली।
निर्देशक एम.एस. सथ्यू ने आज के जमाने की फिल्मों और कलाकारों के प्रति जमकर नाराजगी जताई है। बहरहाल, उम्मीद करते हैं कि हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की आने वाली कुछ फिल्में उन्हें संतुष्ट कर सके।


Click it and Unblock the Notifications
