PICS: पीकू के सेट पर दीपिका का player लुक
फिल्म 'पीकू' को लेकर लोगों में अभी तक कंफ्यूजन बना हुआ है कि पीकू आखिरकार है क्या? सूजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म पीकू में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग उस वक्त चर्चा में आई थी, जब अमिताभ बच्चन ने कोलकाता में होने का अपना अनुभव लोगों के साथ बांटा था।
फिर क्या था, फिल्म पीकू से संबंधित कई तस्वीरें मीडिया में वायरल हो गई, किसी में सुपरस्टार अमिताभ साइकिल चलाते दिख रहे हैं, तो किसी में दीपिका अमिताभ संग सेल्फी लेती दिखाई दे रही है। इस फिल्म के शूटिंग की काफी मजेदार तस्वीरें भी सोशल मीडिया में सूर्खियां बटोर रही हैं। और हो भी क्यों न, जब एक ही फिल्म में महानायक अमिताभ, खूबसूरत दीपिका और संजीदगी से भरे इरफान हो, तो फिल्म पर चर्चा करना तो बनता है।
आपको बता दे, पीकू एक पिता और बेटी के बीच के रिश्ते की कहानी है। जिसमें अमिताभ दीपिका के पिता बने हैं। फिल्म 30 अप्रैल 2015 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। लेकिन तब तक फिल्म के चाहने वालों को इसकी तमाम तस्वीरों से दिल बहलाना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications












