दीपिका ने पढ़े डिंपल के कसीदे बताया मां जैसी
सेक्सी काया की मालकिन दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी सीनयर एक्ट्रेस और बीते जमाने की सेक्सी बेब्स डिंपल के कसीदे पढ़ रही हैं। दीपिका और डिंपल साथ में 'फाइंडिंग फैनी' में काम कर रही हैं।
'फाइंडिंग फैनी' बॉलीवुड की एक अंग्रेजी फिल्म हैं
दीपिका ने कहा कि डिंपल उन्हें एकदम बेटी की तरह से प्यार करती है, उनके साथ जब रहती हूं तो लगता है कि जैसे मैं अपनी मां के साथ हूं।
दीपिका ने यहां 'फाइंडिंग फैनी' के गीत रिलीज के मौके पर कहा, "डिंपलजी के लिए मैं क्या महसूस करती हूं और उनके साथ मेरा रिश्ता क्या है, इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती। हम जब 'कॉकटेल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो वह मुझे लंच और खरीदारी के लिए ले गईं।"
मालूम हो कि होमी अदजानिया की फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' से भी लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हो गई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार अर्जुन कपूर के साथ नजर आयेंगी तो वहीं इस फिल्म में दिग्गजों की एक बहुत बड़ी जमात भी है।
जी हां इस फिल्म दीपिका-अर्जुन के साथ बीते दशक की सेक्स बम डिंपल कपाड़िया, पंकज कपूर और नासिरूद्दीन शाह है। बीते दिनों में फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया है जिसे की उम्मीद के हिसाब से बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/5O86FUOrlkY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












