तो दीपिका के लिए फ्री में मरने को तैयार हो गये रणवीर!

इन दिनों बॉलीवुड में चारों ओर केवल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के चर्चे हैं। फिल्म 'रामलीला' के बाद तो उनके बीच में नजदीकियां और भी देखी जाने लगी हैं। लेकिन अब दोनों के बारे में एक चौंकाने वाली खबर आ रही है और वो यह है कि दीपिका की अंग्रेजी देसी फिल्म 'फाइंडिग फेनी' में रणवीर सिंह ने एक गेस्ट रोल किया है। फिल्म में वो दीपिका पादुकोण के मृत पति बने हैं जिनका मुश्किल में फिल्म में दो मिनट का रोल है।

तो दीपिका के लिए फ्री में मरने को तैयार हो गये रणवीर!

जिसके लिए रणवीर ने पैसे भी नहीं लिये क्योंकि उन्होंने अपने रोल को बिना पूछे और जांचे साइन किया था क्योंकि उन्हें दीपिका संग समय बिताना था। दीपिका के लिए वो भागे-भागे गोवा चले गये थे जहां फिल्म की शूटिंग हो रही थी।

दीपिका के लिए रणवीर सिंह ने पूरा एक हफ्ता गोवा में बिताया।

तभी फिल्म के निर्माणकर्ता होमी अदजानिया दीपिका के मृत पति के लिए कलाकार खोज रहे थे, जिसके बारे में जैसे ही रणवीर सिंह को पता चला उन्होंने होमी से खुद ही वो रोल मांग लिया। भला होमी को और क्या चाहिए था उन्होंने तुरंत रणवीर सिंह को फिल्म के लिए कास्ट कर लिया।

कहा जा रहा है अपने दो मिनट के रोल को रणवीर सिंह ने एक ही शॉट मे निपटा दिया और उनका काम मात्र आधे दिन में ही कम हो गया लेकिन दीपिका के लिए रणवीर सिंह ने पूरा एक हफ्ता गोवा में बिताया। अब आप ही बताईये यह प्यार नहीं है तो और क्या है? रणवीर की हरकत बताने के लिए काफी है कि वो दीपिका को दिवानों की तरह चाहते हैं।

मालूम हो कि होमी अदजानिया की फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' से भी लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हो गई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार अर्जुन कपूर के साथ नजर आयेंगी तो वहीं इस फिल्म में दिग्गजों की एक बहुत बड़ी जमात भी है।

जी हां इस फिल्म दीपिका-अर्जुन के साथ बीते दशक की सेक्स बम डिंपल कपाड़िया, पंकज कपूर और नासिरूद्दीन शाह है। बीते दिनों में फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया है जिसे की उम्मीद के हिसाब से बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है।यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/5O86FUOrlkY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X