तो महबूब रणवीर के लिए दीपिका ने छोड़ दी एड-फिल्म!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्रेम के चर्चों से ग़ॉसिप का बाजार गर्म रहता है। हमेशा दोनों के लेकर कुछ ना कुछ खबर आती रहती है। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया है जिसके बारे में एक सनसनीखेज खबर आ रही है कि रणवीर सिंह के बर्थडे के लिए दीपिका ने अपना एड शूट बीच में छोड़ दिया औऱ बिना बताये ही वो शूटिंग प्वाइंट से गायब हो गईं।

हालांकि इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है दीपिका और एड कंपनी ने लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि दीपिका अपनी इस बात को छुपाने के लिए झूठ बोल रही हैं और चूंकि दीपिका को अभी एड करना है इसलिए एड कपंनी वाले भी दीपिका के झूठ में उसका साथ दे रहे हैं।

मालूम हो कि बॉलीवुड में यह चर्चा गर्म है कि इन दिनों दीपिका, रणवीर सिंह के साथ डेटिंग कर रही हैं। हालांकि दीपिका ने तो कभी भी इस रिलेशन पर कुछ नहीं कहा लेकिन रणवीर सिंह खुलेआम कहते हैं कि उन्हें दीपिका बहुत पसंद है। हर इवेंट या समारोह में रणवीर सिंह, दीपिका से ही चिपके नजर आते हैं।

वैसे इन दोनों के डेटिंग की बात पर हवा तब मिली जब दीपिका ने कहा कि मेरी और रणवीर सिंह की हॉट कमेस्ट्री ने भंसाली की फिल्म 'रामलीला' की सफलता में खासी अहम भूमिका निभायी। हम दोनों पर्दे पर काफी कंफर्ट टेबल नजर आये जिसकी वजह से भंसाली की एक भव्य फिल्म ने भव्यतापूर्ण बिजनेस किया।पर्दे पर उनकी और अभिनेता रणवीर सिंह को जोड़ी जमती हैं। दोनों के बीच में जबरदस्त कैमेस्ट्री है जिसका लुत्फ दर्शकों ने उठाया।

देखते हैं कि रील लाइफ में वो यह बात कब कहती हैं फिलहाल तो लोग उन दोनों को लेकर काफी चटखारे वाली बातें करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X