RELAX: 16 मार्च तक दीपिका पादुकोण नहीं होंगी अरेस्ट
[बॉलीवुड समाचार] AIB ROAST अब किसी इंसान के लिए कोई नया शब्द नहीं रह गया है। इस शो से जुड़े तमाशे ने इंडस्ट्री को GOOD और BAD में बांट दिया। जिन लोगों ने इस शो को होस्ट किया और जो इसके प्रतिभागी बने उन पर तो मानिए कयामत गिरी ही पर उन्हें भी नहीं बख्शा गया जो दर्शकों में बैठकर इस शो का लुत्फ उठा रहे थे।
मामले ने कई बार तूल पकड़ा और ऐसा एक बार फिर हुआ जब दर्शकों में बैठी दीपिका पादुकोण को इस शो का हिस्सा होने के लिए गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। हालांकि फिलहाल दीपिका पर से खतरे की तलवार हट गई है। बंबई उच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश में नगर पुलिस को विवादास्पद एआईबी रोस्ट शो में हिस्सा लेने के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को गिरफ्तार करने या दबावकारी कदम उठाने से रोक दिया है।
न्यायमूर्ति रंजीत मोरे और न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई की पीठ ने दो मार्च को दीपिका और शो में हिस्सा लेने वाले लोगों के एक समूह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए अभिनेत्री द्वारा दायर एक याचिका पर यह आदेश सुनाया था।
न्यायाधीशों ने 29 वर्षीय दीपिका की गिरफ्तारी पर 16 मार्च तक रोक लगा दी। उस दिन याचिका सुनवाई के लिए आएगी।
AIB KNOCKOUT से जुड़ा सारा विवाद पढ़िए यहां
गौरतलब है कि इससे पहले अदालत ने फिल्मकार करण जौहर, अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह तथा अन्य को भी इसी तरह की राहत दी थी, जो मुंबई में पिछले साल हुए एआईबी रोस्ट शो में अश्लील भाषा का कथित तौर पर इस्तेमाल करने को लेकर आरोपों का सामना कर रहे हैं।
ALSO READ: किसने दिया AIB का साथ किसने काटी कन्नी
शो को लेकर किसी की भी मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। AIB की टीम ने इन्हीं कंट्रोवर्सी के चलते पुणे के अपने शो कैंसिल कर दिए हैं वहीं अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने मामले पर बिल्कुल चुप्पी साध ली है।


Click it and Unblock the Notifications













