..................... Deepika Padukone and Govinda my choice connection - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण और गोविंदा का मेरी मर्ज़ी कनेक्शन!

सालों पहले हमारे बॉलीवुड के चीचीं गोविंदा की फिल्म दि गैंबलर का एक गाना था मेरी मर्ज़ी, जिसमें उन्होंने चिल्ला चिल्लाकर कहा था मैं चाहे ये करु मैं चाहे वो करुं मेरी मर्जी। मैं अपनी शादी में ना जाउं मेरी मर्ज़ी, मैं बीच सड़क बिस्तर बिछवाउं मेरी मर्ज़ी।

और अब सालों बाद दीपिका पादुकोण ने गोविंदा के मेरी मर्ज़ी का एक बड़ा ही गंभीर अवतार यू ट्यूब पर उतारा है माई च्वाइस के नाम से। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और 98 अन्य महिलाओं ने मिलकर शादी, सेक्स जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी मर्ज़ी जाहिर की है।

तो भाई सालों पहले एक मर्द ने अपनी मर्ज़ी जाहिर की थी तो वो मजाक बन गयी लोगों ने हंस हंस कर उनक मर्ज़ी को हिट बना दिया और अब जब दीपिका ने महिलाओं की मर्जी कुछ गंभीर मुद्दों पर जाहिर की तो लोग तो बस बंदूकें लेकर सोशल मीडिया पर उतर आए कि ऐसे कैसे दीपिका की मर्ज़ी हम मर्द हैं तो हमारी भी तो मर्ज़ी है।

कुल मिलाकर दीपिका की मर्ज़ी तो बन गया एक मर्ज़ जिसे लेकर पूरा देश दो हिस्सों में बंट गया है और वहीं गोविंदा की मर्ज़ी रही हिट जिसे दर्शको ने बार बार देखकर मजे लिये। तो आगे देखते हैं दीपिकी की इस मर्ज़ी को लोग किस हद तक लेकर जाते हैं और कितना पॉपुलर होती है दीपिका की मर्ज़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X