दीपिका के खिलाफ मर्दों ने भी उठाई आवाज़, शादी, सेक्स को लेकर इनकी भी तो च्वाइस सुनो!
महिला सशक्तिकरण के नाम पर बॉलीवुड की हॉट टेलेंटेड सक्सेसफुल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने तो अपने वोग वीडियो के जरिये लोगों के बीच अपनी च्वाइस रख दी। लेकिन मर्दों ने भी दीपिका की च्वाइस सुनने के बाद अपनी भी च्वाइस सामने रखी और अब लोग उन्हें भी सपोर्ट करने आगे आ गये।
कुछ हॉट हैंडसम लड़कों ने मिलकर एक वीडियो बनाया और उसमें अपनी च्वाइस जाहिर करते हुए लिखा कि वो प्यार करें और फिर शादी करें या ना करें ये बिल्कुल उनकी च्वाइस है। वो शादी के बाद भी बाहर जाकर सेक्स करें, रात भर घर ना आएं या फिर अपनी पसंद के कपड़े व करियर चुनें तो ये भी उनकी च्वाइस है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/VhjOnXGXpHo?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
यहां तक कि अगर किसी लड़की को इज्जत देना भी तो उनकी च्वाइस है। कोई उनके साथ जबरदस्ती करके तो किसी की इज्जत नहीं करा सकता। इस वीडियो के अलावा एक कई ब्लॉग्स पर भी लोगों ने दीपिका के वीडियो के खिलाफ आवाज उठाई है।
उनके अनुसार लड़का अगर लड़के से ही शादी करना चाहे, या ना करना चाहे तो ये भी उसकी च्वाइस है फिर उसे गे, या फिर नामर्द क्यों बुलाया जाता है। लड़का भी चाहे तो किसी एक से पूरी जिंदगी प्यार करे और चाहे तो जिदंगी भर लड़कियों संग फ्लर्ट करे ये भी उसकी च्वाइस है।


Click it and Unblock the Notifications












