वैलेंटाइन डे पर दीपिका को मिले प्यार भरे 24 नारियल!
इतना ही नहीं बल्कि इस नारियल के साथ दीपिका के लिए एक प्यार भरा नोट भी था जिसपर बडे़ ही प्यार और खूबसूरती से लिखा हुआ था उस लड़की के लिए जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं। इस नोट को देखकर दीपिका का दिल तो वाकई गुलाब जैसा खिल गया और उनका वैलेंटाइन डे भी यादगार बन गये। दीपिका अपने इस बिना नाम के फैन और दीवाने के इस तोहफे को देखकर इतना खुश हुईं कि उन्होंने अपनी खुशी मीडिया के सामने जाहिर करते हुए कहा "यह जो कोई भी है इसने मुझे बहुत प्रभावित किया। उसका विचार सबसे अलग था। इसने मेरे वैलेंटाइन डे को यादगार बना दिया।"
दीपिका पादुकोण का ये चाहने वाला जो कोई भी हो लेकिन वाकई उसकी पसंद और सोच दोनों ही लाजवाब हैं। दीपिका तो लाखों दिलों की धड़कन हैं हीं साथ ही उनके चाहने वाले ने उन्हें इतना अनोखा तोहफा देकर उन्हें और भी स्पेशल बना दिया है। दीपिका भी आम लड़कियों की तरह सरप्राइज गिफ्ट की दीवानी हैं और उनके दीवाने ने उन्हें इतना स्पेशल गिफ्ट देकर उनका इस साल का वैलेंटाइन डे बेहतरीन बना दिया। वैसे भी पिछले साल अपने ब्वॉय फ्रैंड रणदीप कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद से दीपिका काफी अकेली थीं ऐसे में ये वैलेंटाइन डे का तोहफा उनके चेहरे पर एक खूबसूरत सी मुस्कान ले आया।


Click it and Unblock the Notifications
