'रामलीला' की लीला ने तो लोगों को मार डाला...
फिल्म में रणवीर सिंह और उनके बीच की कमेस्ट्री ने पर्दे पर लोगों को इ्श्क का एक नया चेहरा दिखाया है लेकिन फिर रणवीर सिंह और दीपिका के प्यार की गर्माहट रणबीर-दीपिका के प्यार के आगे काफी कम है। बावजूद इसके लोगों को फिल्म में दीपिका पादुकोण काफी पसंद आ रही है।
समीक्षकों की राय में तो फिल्म अव्वल दर्जे की बनी हैं लेकिन दर्शकों की शुरूआती प्रतिक्रियाएं बताती है कि फिल्म औसत से ज्यादा नहीं है, जिसे औसत तक पहुंचाने में सिर्फ और सिर्फ दीपिका का ही हाथ है। मात्र आठ साल के करियर में दीपिका ने साबित कर दिया है कि वह ब्यूटी विद ब्रेन हैं जिन्होंने अच्छी फिल्में चुनी और लोगों के दिलों में जगह बनायी है।
गौरतलब है कि गुजरात के गांव की पृष्ठभूमि पर बनी 'रामलीला' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण,ऋचा चड्डा, गुलशन देवैह और सुप्रिया पाठक ने लीड रोल प्ले किया है, फिल्म के एक गाने में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही है, यह गाना भी काफी हिट हो गया है। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया गया था लेकिन फिल्म से जुड़े विवाद ने फिल्म को शानदार ओपनिंग नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications
