रामलीला में प्रियंका का मॉर्डन मुजरा बना सॉंग ऑफ दि ईयर!

रामलीला फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का मॉर्डन मुजरा राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे राम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। प्रियंका चोपड़ा का ये सेक्सी हॉट नंबर लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोगों ने ऑनलाइन जाकर इस गानो को कई कई बार देखा है। प्रियंका चोपड़ा के इस गाने को यू ट्यूब पर लगभग 5 मिलियन लोगों ने देखा है और अभी भी लोग लगातार इस गाने को हिट्स दिये ही जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा का ये मॉर्डन मुजरा सॉंग ऑफ दि ईयर बन गया है। राम लीला फिल्म तो लोगों को पसंद आ रही है लेकिन साथ ही प्रियंका का ये आइटम नंबर भी कई लोगों को सिनेमाहॉल में राम लीला फिल्म देखने को आकर्षित कर रहा है।

राम लीला फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया। रणवीर सिंह के लिए राम लीला उनकी अब तक की फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है और दीपका के लिए ये तीसरी सबसे बड़ी ओपनर है। 2013 की सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्म राम लीला को लेकर काफी विवाद भी चल रहे हैं जो कि रुकने का नाम नहीं ले रहे। पहले ही दिन फिल्म ने लगभग 13 करोड़ का बिजनेस किया है और इसके बाद भी फिल्म को देखने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती ही चली जा रही है।

राम लीला फिल्म को लेकर चल रहे विवादों की वजह से फिल्म का नाम भी बदलकर गोलियों की रासलीला कर दिया गया है। क्योंकि राम लीला को लेकर लोगों ने काफी बवाल किया और कई शहरों में सिनेमाहॉल के बाहर तोड़ फोड़ भी हुई। आखिरकार फिल्म का नाम बदल दिया गया और अब फिल्म का नाम सिर्फ गोलियों की रासलीला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X