दीपिका पादुकोण ने नारंगी बिकीनी में करवाया गहराइयों में फोटोशूट, पोज़ देखकर फैन्स ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल

दीपिका पादुकोण आजकल अपनी फिल्म गहराइयां के कारण चर्चा में हैं। इस फिल्म से ज़्यादा दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के सेक्स सीन और दीपिका पादुकोण के सेक्सी आउटफिट्स चर्चा में हैं। शकुन बत्रा निर्देशित ये फिल्म जटिल रिलेशनशिप पर बनी हुई है। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

वहीं दूसरी तरफ, दीपिका पादुकोण, लगातार, प्रतिक्रियाओं से इतर फिल्म को प्रमोट करने में जुटी हुई हैं। अब गहराइयां प्रमोट करने के लिए दीपिका पादुकोण ने गहराइयों वाला एक फोटोशूट भी करवाया। लेकिन इस फोटोशूट के चलते वो बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

deepika-padukone-brutally-trolled-for-her-underwater-bikini-photoshoot-fans-compare-it-to-toilet

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने एक नारंगी रंग की मोनोकिनी में पानी के अंदर ये फोटोशूट करवाया है। लेकिन या तो कैमरा का एंगल या फिर दीपिका का पोज़ इन तस्वीरों में थोड़ा अलग है। और यही कारण है कि फैन्स लगातार दीपिका को ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने उनके पोज़ की तुलना टॉयलेट में बैठे पोज़ से कर डाली है तो कोई दीपिका के अधिक मेकअप पर कमेंट कर रहा है।

वहीं दूसरी तरफ, ठीक इसी तरह का फोटोशूट अनन्या पांडे ने करवाया है जिसकी शानदार तस्वीरें आप देख सकते हैं यहां --> अनन्या पांडे गहराइयां फोटोशूट के लिए बनीं सफेद जलपरी।

खैर ये पहली बार नहीं है कि दीपिका पादुकोण को ढेर सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो।

इस पोज़ के लिए उड़ा मज़ाक

इस पोज़ के लिए उड़ा मज़ाक

दीपिका पादुकोण के इस पोज़ का फैन्स ने काफी मज़ाक उड़ाया। उनके कमेंट सेक्शन में उनकी तस्वीरों के लेकर काफी आलोचनाएं की जा रही हैं।

गहराइयां के लव मेकिंग सीन

गहराइयां के लव मेकिंग सीन

गहराइयां में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के लव मेकिंग सीन शूट करने के लिए एक Intimacy Director रखा गया था जिन्हें फिल्म के पोस्टर पर भी क्रेडिट दिया गया। इसके लिए धर्मा प्रोडक्शन्स की काफी सराहना की गई थी।

किया गया टार्गेट

किया गया टार्गेट

गहराइयां के प्रमोशन के दौरान, दीपिका पादुकोण के सेक्सी कपड़ों पर भी टार्गेट किया गया। एक Influencer ने यहां तक लिख डाला था कि जैसे जैसे फिल्म की रिलीज़ डेट पास आएगी, वैसे वैसे दीपिका के कपड़े कम होते जाएंगे।

जटिल विषय पर बनी फिल्म

जटिल विषय पर बनी फिल्म

गहराइयां रिलेशनशिप में दिए गए धोखों पर बनी एक कहानी है जिसे शकुन बत्रा ने बेहद करीने से पेश करने की कोशिश में कहीं खो दिया। यही कारण है कि जटिल विषय पर बनी ये कहानी, किसी के साथ कनेक्ट नहीं कर पाई।

सेक्स सीन से दिक्कत

सेक्स सीन से दिक्कत

गहराइयां को देखने के बाद दर्शकों का ये भी मानना था कि फिल्म रिश्तों पर बनी एक कहानी है लेकिन इसमें रिश्तों से ज़्यादा हर समय इंटिमेट सीन दिखे और फिल्म कहीं भी भावुक नहीं कर पाई।

कंगना रनौत ने की पॉर्न से तुलना

कंगना रनौत ने की पॉर्न से तुलना

कंगना रनौत ने तो फिल्म की तुलना पॉर्न तक से कर डाली। उनका कहना था कि इसमें कोई गहराईयां वाली बात नहीं है। एक खराब फिल्म हमेशा खराब ही रहेगी और आप उसमें कितना भी पॉर्न कंटेंट डालने की कोशिश कर दें, वो फिल्म दर्शकों को नहीं पसंद आए।

अमेज़ॉन प्राईम पर गहराइयां

अमेज़ॉन प्राईम पर गहराइयां

गहराइयां अमेज़ॉन प्राईम पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म को पसंद करने वाला भी एक अच्छा खासा दर्शक वर्ग है जो इसे मॉडर्न रिश्तों में उलझी हुई एक बेहतरीन फिल्म बता रहा है। आप फिल्म देखकर खुद तय कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X