'कोचादइयां' के ऑडियो लांच में दीपिका होंगी शामिल
इस बाक की जानकारी सौंदर्या ने दी, उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "मैं बहुत खुश हूं कि हमारी राजकुमारी वधना (दीपिका पादुकोण) ऑडियो लांच के मौके पर चेन्नई आएंगी।" लांच के मौके पर दीपिका के अलावा शाहरुख खान भी मौजूद रहेंगे।
Did You Know:'कोचादइयां' फिल्म के लिए दीपिका ने लिए तीन करोड़ रूपये
'कोचादइयां' भारत की पहली फोटो रियलिस्टिक एनीमेशन फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैक्री श्रॉफ, आर. शरत कुमार, आदि पिनीशेट्टी और शोबना महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'कोचादइयां' ईरोज इंटरनेशनल और मीडिया वन ग्लोब एंटरटेंमेंट की सह-प्रस्तुति है।
फिल्म 11 अप्रैल को प्रदर्शित होनी है। गौरतलब है कि तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाल रजनीकांत की मोस्टअवेटड फिल्म 'कोचादइयां' का इंतजार बेताबी से हो रहा है। फिल्म 11 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म के बारे में फिल्म की निर्देशिका सौंदर्या रजनीकांत अश्विन ने कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की पहचान को बदल कर रख देगी।
Did You Know: 'कोचादइयां' फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में भी नहीं है लेकिन फिर भी अपने छोटे से रोल के लिए दीपिका ने तीन करोड़ रूपये लिये है।


Click it and Unblock the Notifications












