दीपिका के अरमान पूरे, बनेंगी सलमान खान की प्रेमिका
सिर्फ दीपिका ही सलमान के साथ काम नहीं करना चाहतीं बल्कि सलमान भी उनके साथ काम करने के इच्छुक हैं। दीपिका इससे बेहद अच्छा महसूस कर रही हैं। दीपिका ने कहा था , "बेशक सलमान के इस शब्द से खुशी हुई है क्योंकि आप सभी को पता है कि सबसे पहले उन्होंने ही मेरी प्रतिभा को समझा था। मैं उनके मित्र के साथ राजस्थान में एक विज्ञापन कर रही थी। उन्होंने मुझे पहली फिल्म का प्रस्ताव दिया था।"
बताते चलें कि दीपिका के मॉडलिंग के दौरान सलमान ने उन्हें प्रस्ताव दिया था लेकिन वह अभिनय को लेकर आश्वस्त नहीं थी और उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था और अंतत: शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा।
गौरतलब है कि लंबे अरसे के बाद सलमान खान राजश्री प्रोडक्शन के लिए काम करने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के लिए सलमान ने बोनी कपूर को अपनी फिल्म की डेट्स को आगे बढ़ाने के लिए कहा था। सूरज की फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा होगी।
मालूम हो कि पूरे 14 साल बाद एक बार फिर से सलमान खान बड़जात्या प्रोडक्शन के साथ काम करने जा रहे हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर से आपको पर्दे पर एक सभ्य, सौम्य और पारिवारिक किरदार में आपके चहेते सितारे सलमान खान दिखायी पड़ेगे जिनके अंदर दबंगई नहीं बल्कि शराफत झलकेगी क्योंकि उनके किरदार नाम ही प्रेम होगा।


Click it and Unblock the Notifications