..................... संजय लीला भंसाली की फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ? Deepika Padukone and Ranbir Kapoor for Sanjay Leela Bhansali's next? - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण- रणबीर कपूर की सुपरहिट जोड़ी, संजय लीला भंसाली की फिल्म में फाइनल?

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फैंस द्वारा काफी पसंद की जाती है। 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'तमाशा' के बाद रणबीर- दीपिका अब एक बार फिर साथ आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म 'बैजू बावरा' के लिए इस जोड़ी को लॉक करना चाहते हैं और जल्द ही इनकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है। भंसाली के साथ जहां दीपिका की यह चौथी फिल्म होगी, वहीं रणबीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावंरिया' से ही डेब्यू किया था।

Deepika Padukone- Ranbir Kapoor

काफी समय से संजय लीला भंसाली बैजू बावरा रीमेक पर काम कर रहे हैं। यह दिवाली 2021 में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है। ओरिजिनल फिल्म, विजय भट्ट ने 1952 में बनाई थी। इस फिल्म में भारत भूषण और सुरेंद्र, बैजू बावरा और तानसेन की भूमिका में थे। वहीं मीना कुमारी फिल्म की हीरोइन थी। मीना कुमारी को इस फिलम के लिए 1964 में पहला फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

बैजू बावरा एक ऐसे गुमनाम गायक की कहानी है जो तानसेन को हराकर अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। ओरिजिनल फिल्म में 13 गाने थे और फिल्म का म्यूज़िक नौशाद ने दिया था। जिसके लिए उन्हें अपना जीवन का इकलौता फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की थी।

कोरोना के खिलाफ जंग में मुंबई पुलिस के लिए ऋतिक रोशन का सराहनीय कदम- पुलिस ने दिया धन्यवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X