..................... मुंबई पुलिस ने ऋतिक रोशन को किया धन्यवाद, जानें क्यों | Hrithik Roshan delivers hand sanitisers for Mumbai Police personnel, Police thanked - Hindi Filmibeat

कोरोना के खिलाफ जंग में मुंबई पुलिस के लिए ऋतिक रोशन का सराहनीय कदम- पुलिस ने दिया धन्यवाद

कोरोना के खिलाफ इस जंग में "फ्रंटलाइन वारियर्स" बेहतरीन काम कर रहे हैं। डॉक्टर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी सभी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। आर्थिक मदद देने बाद, ऋतिक ने अब मुंबई पुलिस के लिए हैंड सैनिटाइजर भेजा है। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन को इसके लिए धन्यवाद दिया।

मुंबई पुलिस ने लिखा- ड्यूटी पर काम कर रहे मुंबई पुलिस के लिए हैंड सैनिटाइजर्स भेजने के लिए धन्यवाद ऋतिक रोशन.. फ्रंटलाइन वारियर्स के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखने में योगदान देने के लिए आभार..

Hrithik Roshan

वहीं, ऋतिक रोशन ने जवाब दिया कि, "हमारे पुलिस बलों का आभार, जिन्होंने हमारी सुरक्षा को अपने हाथों में ले लिया है। सुरक्षित रहें। अपना कर्तव्य निभा रहे अधिकारियों को मेरा प्यार और सम्मान.." बता दें, कोरोना के खिलाफ इस जंग में ऋतिक रोशन बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X