शाहरुख खान के साथ 'पठान' में धमाका करेंगी दीपिका पादुकोण, खुद किया ये ऐलान!
सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय एक के बाद कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं लेकिन किसी का भी ऐलान उन्होने आधिकारिक तौर पर नहीं किया है। पिछले कुछ समय से उनका नाम फिल्म पठान से जुड़ रहा है और इस फिल्म से कई अपडेट्स भी सामने आई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान की इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा लीड रोल में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।
लेकिन अब खुद दीपिका ने इस फिल्म को लेकर एक बयान दिया है जो कि चर्चा में है। दरअसल उन्होने एक मैगजीन से बात करते हुए इस बात को कुबूल किया है कि वो शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। उन्होने कहा कि.. 'मैने शकुन बत्रा की फिल्म के लिए काम शुरु कर दिया है, ये एक रिश्तों पर आधारित कहानी है जिसको पहले कभी नहीं देखा गया होगा।

शाहरुख खान की पठान
शाहरुख खान की पठान जो कि एक एक्शन फिल्म है कर रहीं हैं। इसके बाद मैं नाग अश्विन की फिल्म का हिस्सा बनूंगी।'

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको पढ़कर काफी ज्यादा खुश हैं।

राजकुमार हिरानी
बता दें कि शाहरुख खान इसके अलावा एक और फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं जो कि राजकुमार हिरानी निर्देशित करने वाले हैं।

छपाक में नजर आईं थीं
आखिरी बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक में नजर आईं थीं और इस फिल्म में उन्होने एक एसिड अटैक पीड़िता का रोल निभाया था।

83 द फिल्म
पठान के अलावा वो फिल्म 83 द फिल्म का हिस्सा बनेंगी जिसमें वो कपिल देव की पत्नी का रोल निभाते दिखने वाली हैं।
'हिम्मत है तो अल्लाह का मजाक बनाकर दिखाओ'- तांडव पर कंगना रनौत ने दिया ऐसा बयान!


Click it and Unblock the Notifications