'हिम्मत है तो अल्लाह का मजाक बनाकर दिखाओ'- तांडव पर कंगना रनौत ने दिया ऐसा बयान!

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जिस तरह से हर मामले में अपनी राय रखती हैं वो तो सभी जानते हैं और इस समय उनके बयान वेब सीरीज तांडव को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस वेब सीरीज के रिलीज के बाद ही कई विवाद चर्चा में हैं। इस वेब सीरीज को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है और ऐसा कहा जा रहा है कि जानबूझकर इस में एक धर्म का मजाक बनाया गया है।

ये मामला इस समय ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है और इसपर कंगना रनौत का भी अब बयान आ चुका है। कंगना रनौत की मानें तो ये सीरीज 'हिंदू फोबिक, एट्रोसियस और ऑब्जेक्शनेबल है। उनका ट्वीट है कि.. "समस्या सिर्फ हिंदू फोबिक कॉन्टेंट की नहीं है, बल्कि यह रचनात्मक रूप से खराब है। हर लेवल पर आपत्तिजनक है, इसलिए जानबूझकर विवादस्पद सीन रखे गए हैं।

जेल में डाल देना चाहिए

जेल में डाल देना चाहिए

उन्हें न सिर्फ आपराधिक इरादों के लिए बल्कि दर्शकों को टॉर्चर करने के लिए जेल में डाल देना चाहिए।" इसके अलावा कपिल सिब्बल के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने लिखा है कि..

आगे क्या लिखा

आगे क्या लिखा

'माफ़ी माँगने के लिये बचेगा कहाँ? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फ़तवा निकाल देते हैं, लिब्रु मीडिया वर्चूअल लिंचिंग कर देती है,

अल्लाह का मज़ाक़

अल्लाह का मज़ाक़

तुम्हें ना सिर्फ़ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफ़ाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर, है हिम्मत अल्लाह का मज़ाक़ उड़ाने की?'

वेब सीरीज

वेब सीरीज

कंगना रनौत ने इस तरह से अली अब्बास जफर और वेब सीरीज के मेकर्स पर निशाना साधा है जोकि लगातार चर्चा में हैं।

ट्रोल किया जा रहा है

ट्रोल किया जा रहा है

इस वेब सीरीज के लीड रोल में सैफ अली खान नजर आए हैं जिनको काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

माफी मांगी

माफी मांगी

हालांकि अली अब्बास जफर समेत इस सीरीज के मेकर्स ने माफी मांगी और उनका कहना है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था कि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों।

जाह्नवी कपूर ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, खूबसूरती देख दीवाने हुए फैंस

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X