डेढ़ इश्कियां: माधुरी को बोल्ड होने की जरूरत क्या थी?
खबर आयी है कि माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म डेढ़ इश्कियां में सेक्स औऱ बोल्ड दृश्यों की अति हैं। फिल्म की सहनायिका हुमा कुरैशी और सहनायक अरशद वारसी ने जहां इंटिमेंट सींस की लाइन लगा दी हैं वहीं खबर है कि फिल्म में लीड रोल कर रहीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अभिनेता नासिरूद्दीन शाह के साथ बोल्ड बेड सीन दिये हैं।
हालांकि फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा है कि उन्होंने मर्यादित ढंग से ही फिल्मों के इंटिमेट सींस को शूट किया है लेकिन हां उनकी फिल्म में बोल्ड सींस हैं।
जिसके बाद माधुरी को पसंद करने वाले उनके चहेते फैंस ने फेसबुक पर माधुरी के लिए सवाल पूछा है कि आखिर माधुरी जैसी सशक्त अभिनेत्री को इस तरह से बोल्ड दृश्यों को करने की जरूरत क्या आन पड़ी?
वह बेहतरीन अदाकारा है उनकी एक पोजिशन हैं बॉलीवुड में तो उन्होंने न्यू कमर की तरह बोल्ड सींस के लिए हांभी क्यों भरी? आखिर क्या जरूरत आन पड़ी है कि माधुरी आयटम नंबर कर रही हैं और इस तरह से बोल्ड हो रही हैं? आखिर कौन सी मजबूरी है जो माधुरी से यह सब करवा रही है।
गौरतलब है कि निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा है कि फिल्म डेढ़ इश्कियां में उन्होंने कुछ बेहद ही अतरंग दृश्य फिल्माये हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी और अरशद वारसी के बीच तो सेक्स रिलेशन दिखाये ही गये हैं वहीं दूसरी ओर लीड रोल निभा रहे माधुरी दीक्षित औऱ नासिरूद्दीन शाह के बीच में भी काफी उत्तेजक दृश्यों को फिल्माया गया है क्योंकि यही पटकथा की मांग थीं।
अभिषेक ने कहा कि पहले तो माधुरी इस बात के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन बाद में उन्होंने कहानी की मांग समझीं और वह तैयार हो गयीं। फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












