ड़ेढ़ इश्कियां में होगा बोल्ड दृश्यों का हाईडोज
विशाल भारद्वाज निर्मित फिल्म इश्कियां को लोग आज भी नहीं भूले हैं। फिल्म जितनी अपनी कहानी, विद्या-नासिर की एक्टिंग औऱ गुलजार साहब के लिखे गानों के लिए जानी जाती है, उससे कहीं ज्यादा फिल्म की चर्चा विद्या और अरशद वारसी के बोल्ड दृश्यों को लेकर होती है। लेकिन इस फिल्म का सीक्वेल पार्ट अपने पहले पार्ट से आगे निकल गया है क्योंकि खुद निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा है कि फिल्म डेढ़ इश्कियां में उन्होंने कुछ बेहद ही अतरंग दृश्य फिल्माये हैं।
फिल्म में हुमा कुरैशी और अरशद वारसी के बीच तो सेक्स रिलेशन दिखाये ही गये हैं वहीं दूसरी ओर लीड रोल निभा रहे माधुरी दीक्षित औऱ नासिरूद्दीन शाह के बीच में भी काफी उत्तेजक दृश्यों को फिल्माया गया है क्योंकि यही पटकथा की मांग थीं। अभिषेक ने कहा कि पहले तो माधुरी इस बात के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन बाद में उन्होंने कहानी की मांग समझीं और वह तैयार हो गयीं।
अभिषेक ने कहा कि उन्होंने पूरी कोशिश की फिल्म में कहीं भी अश्लीलता ना झलके जिसमें माधुरी-नासिर ने उनका भरपूर साथ दिया। फिल्म की सारी शूटिंग पूरी हो गयी है। बस अंतिम दृश्य फिल्माया जाना बाकी है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
आईये आपको बताते हैं कि डेढ़ इश्कियां के बारे में रोचक बातें...


Click it and Unblock the Notifications