सलमान खान की फिल्म 'कागज' पर भड़के 'डेडमैन' संतोष, थाने में इस आरोप के साथ दी तहरीर
कुछ समय पहले एक फिल्म का ऐलान सुपरस्टार सलमान खान के द्वारा किया गया था जिसका नाम कागज है। बता दें कि इस फिल्म के लीड रोल में अभिनेता पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं। सलमान खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर है और फिल्म एक ऐसा इंसान की कहानी है जो कि जिंदा तो है लेकिन सरकारी कागजों में उसको मृत घोषित कर दिया गया है। लेकिन ये फिल्म एक कारण से विवादों में घिरती नजर आ रही है।
फिल्म को सतीश कौशिक निर्देशित कर रहे हैं। वाराणसी के रहने संतोष जो कि डेडमैन के नाम से पहचाने जाते हैं.. उन्होने फिल्म को लेकर विरोध जाहिर किया है। इनका पूरा नाम संतोष मूरत सिंह है जिनकी कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इस बात को लेकर उन्होंने थाना चौबेपुर में तहरीर दी है तथा राष्ट्रपति को भी पत्र भेजा है। उनका कहना है कि ये फिल्म उनकी कहानी को चुरा बनाई जा रही है और उनसे किसी तरह की सहमति नहीं ली गई है।
शहनाज गिल के डायलॉग पर शिखर धवन की मस्ती, बोले 'त्वाडा कुत्ता टॉमी'


Click it and Unblock the Notifications











