शहनाज गिल के डायलॉग पर शिखर धवन की मस्ती, बोले 'त्वाडा कुत्ता टॉमी'
अक्सर देखा जाता है कि भारतीय क्रिकेटर्स काफी फिल्मी होते हैं और कुछ ना कुछ क्रिएटिव करते रहते हैँ। ऐसे ही क्रिकेटर्स में से एक हैं शिखर धवन। वो अक्सर खुद के फनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इस समय भी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि वो अभी तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे लेकिन अब वो घर वापस आ चुके हैं और मस्ती की है।
शिखर धवन के इस वीडियो में उनके साथ उनके डॉगी नजर आ रहे हैं वो साथ में डांस करते दिख रहे हैँ। 'त्वाडा कुत्ता टॉमी।' गौरतलब है कि ये गाना नहीं बल्कि एक डायलॉग था जो कि बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने बोली थी।

उन्होने इस शो में कहा था.. 'साडा कुत्ता, कुत्ता त्वाडा कुत्ता टॉमी।' इसके अलावा भी शहनाज ने कई बातें बोलीं थीं जिनको गाने में पिरोकर फनी डांस कर रहे हैं शिखर धवन।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो में साथी खिलाड़ी केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने रिएक्ट किया है और हंसने वाला इमोजी शेयर किया है।
शिखर धवन बन हो चुके चीनी ऐप टिकटॉक पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते थे। शिखर धवन को भारतीय टीम का गब्बर भी रहते हैं और उनको इस नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल आप देखिए ये शानदार वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











