DDLJ: सिमरन के पास है सिर्फ सात दिन...जा जी ले अपनी ज़िंदगी
राज और सिमरन...दो नाम जो हर किसी से बस यूं ही जुड़ गए। हर लड़की खुद में थोड़ी सी सिमरन का अल्ड़पन ढूंढने लगी तो हर लड़का खुद को राज की तरह कूल बनाने की कोशिश करने लगा। जब से DDLJ रिलीज़ हुई तब से ये सिलसिला लगातार चला आ रहा है। और इन सब के बीच साथ बना रहा एक थियेटर जो दो दशकों की तीन पीढ़ियों को राज और सिमरन की कहानी दिखाता रहा।
हम में से कितने ही लोग ऐसे हैं जो दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज़ के समय शायद थे ही नहीं। या फिर थोड़े छोटे लेकिन अगर ये पीढ़ी भी इस फिल्म की उतनी ही दीवानी है तो आगे कुछ कहने की ज़रूरत नहीं। ये वो पीढ़ी है जिसने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को DDLJ बना दिया पर उसके लिए प्यार उतना ही दीवानों की तरह रहा।
ALSO READ: DDLJ के 10 डायलॉग्स जो आपने ज़रूर बोले होंगे
जब से खबर आई कि मराठा मंदिर से डीडीएलजे अब उतर जाएगी तो सारे फैन्स के दिल एक बार को ज़ोर से धड़क गए। DDLJ का लास्ट शो काफी बड़ी बात थी उनके लिए। तो उन फैन्स को बता दें कि DDLJ के शो एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिए गए हैं। इसका मतलब कि हर सिमरन के पास अब सिर्फ सात दिन है अपनी ज़िंदगी जीने को। परदे वाले सिमरन-राज के साथ। क्योंकि इसके बाद आपके दिल में सिमरन राज ज़रूर रहेंगे पर परदे पर नहीं दिखेंगे।
SEE PICS: क्या राज-सिमरन बन पाएंगी ये जोड़ियां
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक 19 तारीख को सवा नौ बजे का शो DDLJ का आखिरी शो था जिसे 210 लोगों ने देखा था लेकिन इसके बाद थियेटर के मैनेजर को लगातार कॉल्स और मेसेज आ रहे हैं जिसके बाद उन्होंने इसे 1 हफ्ते बढ़ाने का फैसला लिया। इसे कहते हैं सिनेमा का जादू!


Click it and Unblock the Notifications












