PICS: मराठा मंदिर के बाहर फैन्स का तांता, मना रहे DDLJ का त्योहार
अगर हम कहें कि DDLJ 1000 वीक सेलिब्रेशन को एक त्योहार घोषित कर देना चाहिए तो हमें शाहरूख का दीवाना मत कहिएगा। क्योंकि जिस तरह से ये फैन्स मराठा मंदिर के सामने इकट्ठा हुए हैं, ऐसा लग रहा है कि किसी त्योहार के पहले की चहल पहल हो। ये सारे फैन्स मराठा मंदिर के बाहर इंतज़ार कर रहे है, DDLJ के अगले शो का।
अब इसे दीवानगी कहिए या फिर पागलपन पर ये फैन्स तो शाहरूख काजोल के प्यार में खोए हुए हैं। कैमरा देखते ही ये फैन्स शाहरूख का एपिक पोज़ देने से भी नहीं चूके। आपकी हमारी तरह इनकी भी फेवरिट फिल्म एक ही है DDLJ।
इतना ही नहीं ये फैन्स लंबी लाइनों में खड़े होकर टिकट खरीदने का इंतज़ार कर रहा है। और घंटों इंतज़ार करने की हिम्मत जुटाने में मदद कर रहे हैं खुद शाहरूख के पोस्टर।
पढ़िए: DDLJ स्पेशल :राज-सिमरन...थोड़ा मुश्किल है पर कोशिश कर सकती हैं ये 5 जोड़ियां


Click it and Unblock the Notifications
