बेटियां खास और बहुत खास होती हैं: अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले महिलाओं के हक में अपनी आवाज उठायी थी। वहीं आज उन्होंने बेटियों की तारीफ में कुछ शब्द लोगों के साथ बांटे हैं। सीनियर बच्चन का कहना है कि बेटियां बहुत खास होती हैं, और वे परिवार को जोड़े रखने में भी मदद करती हैं।

गौरतलब है कि, अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग srbachchan.tumbler.com में बेटियों की तारीफ करते हुए लिखा कि, 'बेटियां खास और बहुत खास होती हैं। वे घर की आत्मा बन जाती हैं। वे उनकी गर्मजोशी या अपनेपन की वजह हैं जो हम सभी को अपना बना लेता है। वे विश्लेषण करती हैं, हिदायत देती हैं, रक्षा करती हैं, नियम बनाती हैं और उस नाजुक धागे को आगे बढ़ाती हैं, जो पूरे परिवार को एक साथ बांधे रखता है।' साथ ही उन्होंने कहा, "वे आशय हैं। वे परामर्शदाता हैं। वे ख्याल हैं। वे पथप्रदर्शक हैं। वे सर्वोच्च हैं।"

इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने इसके बाद दीपिका पादुकोण के साथ अपनी फोटो भी शेयर की, जिसमें वे कोलकाता में 'पीकू' के सेट पर हैं। आपको बता दें, फिल्म पीकू में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल 2015 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X