दीपिका ने बिग बी को बोला: पापा चलो सेल्फी खींचे
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी बिल्कुल मस्तमौला हैं। ये उनके ट्वीट्स और फेसबुक पोस्ट्स से पता चल जाता है। फिलहाल वो कोलकाता में दीपिका पादुकोण और इरफान खान के साथ फोटो खींचने में मशगूल हैं।
ये मसरूफियत दिखी पीकू के शूट के दौरान। फिल्म में अमिताभ एक बंगाली के किरदार में हैं और दीपिका पादुकोण उनकी बेटी का किरदार निभा रही हैं। शूट के फोटो देखकर तो यही लगता है कि बाप बेटी की बॉन्डिंग ज़बर्दस्त हैं।
फिल्म पीकू से मौशमी चटर्जी भी परदे पर वापसी करने जा रही हैं।
देखिए पीकू शूट पर फन मूड में पापा पीकू और उनकी दीपू को...


Click it and Unblock the Notifications