बड़जात्या की 'बड़े भइया' में सलमान संग डेजी शाह!

लंबे अरसे के बाद सलमान खान और सूरज बड़जात्या एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं जिसका नाम है 'बड़े भइया'। अभी तक तो कहा जा रहा था कि फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण होंगी लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि सलमान चाहते हैं कि उनके साथ पर्दे पर दीपिका नहीं डेजी शाह दिखायी पड़े और इसके लिए उन्हों सूरज बड़जात्या पर दवाब डालना भी शुरू कर दिया है।

मालूम हो कि डेजी शाह, सलमान खान की फिल्म जय हो में नजर आयी हैं, हालांकि दोनों की जोड़ी को कोई खास सराहना नहीं मिली है बावजूद इसके सलमान कहते फिर रहे हैं कि डेजी एक फोटोजेनिक फेस है जो कि स्क्रीन पर काफी अच्छी लगती है। उसका चेहरा फ्रेश है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो डेजी एक बार फिर से पर्दे पर सलमान संग दिखायी पड़ सकती है।

वैसे भी सूरज बड़जात्या को लंबे अरसे से एक बड़ी हिट की दरकार है इसलिए ही वह पूरे 14 साल बाद सलमान खान के साथ निर्देशन उतरे हैं।इसलिए वह सलमान खान की हर बात मानते दिख रहे हैं ऐसे में अगर पर्दे पर सलमान संग डेजी नजर आती हैं तो किसी को अचरज नहीं होना चाहिए।

बड़जत्या ने ही सलमान को 'प्रेम' सिखाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X