'दबंग' के लिए सर दर्द बना झंडू बाम
हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म दबंग का मशहूर गीत 'मु्न्नी बदनाम हुई ' इन दिनों बच्चे बच्चे की जुबान पर है। जहां लोग इस गाने पर थिरक रहे हैं वहीं इस गाने में प्रयोग हुए झंडू बाम शब्द ने निर्माता अरबाज खान के सिर में दर्द पैदा कर दिया है।
दरअसल खबर है कि झंडू बाम शब्द का प्रयोग होने पर झंडू फार्मास्यूटिकल कंपनी ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। कंपनी का कहना है कि गाने से इस शब्द को तत्काल हटाया जाये, वरना हम गाने को फिल्म से हटवा देंगे। उसने इस संबध में अरबाज को लीगल वोटिस भिजवा दिया है।
अब देखते हैं अरबाज खान इस गाने का क्या करते हैं, क्योंकि दबंग की सफलता में इस आईटम सांग का बहुत बड़ा हाथ है। इस गाने को पर्दे पर अरबाज की पत्नी मलाइका अरोड़ा और सल्लू मियां पर फिल्माया गया है।
arbaaz khan अरबाज खान आईटम सांग झंडू फार्मास्यूटिकल कंपनी दबंग सलमान खान dabangg itam song zandu pharmaceuticals


Click it and Unblock the Notifications
