जो बिकता है वो ही बेच रहे हैं: अरबाज खान
बॉक्सऑफिस पर जो बिकता है, वो ही बेच रहे हैं, यह कहना है फिल्म 'दबंग 2' के नवोदित निर्देशक अरबाज खान का। जिन्होंने उस सवाल के जवाब में यह बात कही जिसमें उनसे पूछा गया था कि झंडू बाम, फेविकोल, मिस कॉल से लौंडिया पटाना जैसे गानों का इस्तेमाल उन्होंने अपनी फिल्मों में क्यों किया? यह सवाल अरबाज से इंडिया टीवी के मशहूर शो जनता की अदालत में रजत शर्मा ने किया था। मालूम हो सलमान खान और अरबाज खान दोनों ही शो में अपनी फिल्म 'दबंग 2' के प्रमोशन के लिए आये थे।
इसी शो के दौरान सलमान मियां ने इच्छा जताई थी कि उनका छोटा भाई अरबाज खान 'दबंग 2' से मेगाहिट हो जाये क्योंकि उसने इस फिल्म में बहुत मेहनत की है। सलमान ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के वक्त अरबाज खान का ब्लडप्रेशर काफी हाई रहता था। सलमान ने कहा कि मेरे छोटे भाई के अंदर निर्देशन का कीड़ा है इसलिए उसने 'दबंग 2' बनायी है।
शुक्रवार को सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'दबंग 2' सिनेमाघरों में पहुंची है। फिल्म को देखने के बाद लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों को फिल्म बहुत अच्छी लगी तो कुछ लोगों ने इस औसत करार दिया है। 'दबंग 2' की पब्लिसिटी सलमान के हिट फिल्म ' दबंग' के सीक्वेल के रूप में की गयी थी इसलिए लोगों ने इसकी तुलना 'दबंग' से ही करनी शुरू कर दी है और इस तुलना में अभी तक 'दबंग', 'दबंग 2' पर भारी पड़ी है।
फिल्म देखने के बाद सलमान खान के फैंस ने अपने-अपने फेसबुल वॉल पर प्रतिक्रिया लिखी है उन्हें दबंग 2 ने निराश किया है। फिल्म पटकथा काफी कमजोर है। फिल्म के संवाद पहले जितने अच्छे नहीं है और ना ही फेविकोल ने मुन्नी की जगह ली है कुल मिलाकर दबंग 2 निराश करती है। ऐसी ही प्रतिक्रिया दिल्ली को रविकिशोर, सुजाता मेहता ने भी दी है।

Click it and Unblock the Notifications












