..................... 'D-Day': Huma Qureshi chose action over emotional drama - Hindi Filmibeat

रोना-धोना छोड़कर ढिशूम-ढिशूम करेंगी हुमा

केवल चंद फिल्मों से ही निर्माता-निर्देशकों की पसंद बनी अभिनेत्री हुमा कुरैशी आने वाली फिल्म 'डी-डे' में एक्शन रोल करने जा रही हैं, फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी हैं। हुमा ने कहा कि मेरे पास दो विकल्प थे, एक एक्शन रोल था तो एक इमोशनल लेकिन मुझे लगा कि मैं रोने-धोने से अच्छा ढिशूम-ढिशूम कर पाऊंगी।

हुमा ने कहा कि मैं निखिल आडवाणी की बेहद आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपनी फिल्म के योग्य समझा। अगर आपको चुनने की आजादी दी जाती है तो आप अच्छा महसूस करते हैं। मालूम हो कि 'डी-डे' में ऋषि कपूर, अर्जुन रामपाल, इरफान और श्रुति हासन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

जहां एक तरफ हुमा एक्शन रोल करने वाली हैं वहीं दूसरी ओर वह विशाल भारद्वाज की फिल्म डेढ़ इश्कियां में काफी बोल्ड अंदाज में दिखायी पड़ने वाली हैं। हुमा ने डेढ़ इश्कियां में अपने कोस्टार अरशद वारसी के साथ काफी बोल्डनेस दिखायी है फिल्म में।

जिसके बारे में खुद फिल्म निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म में हुमा कुरैशी और अरशद वारसी के बीच में हमने सेक्स रिलेशन दिखाये हैं।

चौबे ने जमकर हुमा कुरैशी की तारीफ की और कहा कि हुमा एक समर्पित अभिनेत्री हैं, उनसे जो कहा जाता है वह करती हैं। इसलिए तो वह आजकल हर निर्माता-निर्देशक की पसंद बनती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X