मनोज, इमरान के बाद अब अरशद संग इंटिमेट होंगी हुमा..
हुमा कुरैशी. को जुम्मा-जुम्मा चार दिन हुए हैं फिल्मी दुनिया में आये हुए लेकिन मैडम ने अपनी बोल्डनेस से और अपनी सेक्स अपील से लोगों को एहसास करा दिया है कि उनमें काफी स्पार्क है।
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर पार्ट 1 हुमा ने अपनी बोल्डनेस दिखायी ही दी थी तो वहीं हालिया रिलीज हुई फिल्म एक थी डायन में भी हुमा ने इमरान हाशमी के संग जबरदस्त इंटिमेट सींस दिये थे। फिल्म हिट हो गयी और हुमा को वाहवाही भी काफी मिल गयी।
लेकिन अब हुमा ने अपनी बोल्डनेस का असली रंग दिखाया है विशाल भारद्वाज की फिल्म डेढ़ इश्कियां में। जिसमें उन्होंने अपने कोस्टार अरशद वारसी के साथ भयंकर रूप से इंटिमेट सींस दिये हैं। जिसके बारे में खुद फिल्म निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा कि फिल्म में हुमा कुरैशी और अरशद वारसी के बीच में हमने काफी सेक्स रिलेशन दिखाये हैं क्योंकि यही पटकथा की मांग थीं।
चौबे ने जमकर हुमा कुरैशी की तारीफ की और कहा कि हुमा एक समर्पित अभिनेत्री हैं, उनसे जो कहा जाता है वह करती हैं। इसलिए तो वह आजकल हर निर्माता-निर्देशक की पसंद बनती जा रही है। फिल्म का आखिरी सीन फिल्माना बस बाकी रह गया है। डेढ़ इश्किया अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। मालूम हो कि फिल्म में माधुरी और नासिर साहब के बीच में भी काफी इंटिमेट सींस है।
आईेये आपको बताते हैं हुमा कुरैशी के बारे में दिलचस्प बातें....


Click it and Unblock the Notifications











