क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2021: बेस्ट एक्टर मनोज बाजेपयी तो बेस्ट सीरीज स्कैम 1992- पुरस्कारों की पूरी लिस्ट
क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2021 का ऐलान हो चुका है। जहां मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, सुष्मिता सेन से लेकर कई बड़े सितारों ने जलवा कायम किया। इस साल क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स की ओर से बेस्ट सीरीज हंसल मेहता की वेब सीरीज स्कैम 1992 रही तो बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मनोज बाजपेयी को मिला। वहीं इस साल की बेस्ट फिल्म ईब आले ऊ को मिला।
बता दें इस साल क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स के तीसरे संस्करण को फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और मोशन कंटेंट ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल के साथ प्रस्तुत किया गया। इस बार नेहा धूपिया ने होस्टिंग और इस इस अवॉर्ड्स शो में चार चांद लगा दिए। इससे पहले भी वह इस अवॉर्ड्स नाइट को होस्ट कर चुकी हैं। बस इस बार फर्क ये है कि कोरोना काल के चलते ये पुरस्कार समारोह वर्चअली आयोजित किया गया।

बेस्ट फिल्म: ईब आले ऊ
बेस्ट फिल्म: ईब आले ऊ
बेस्ट डायरेक्टर: प्रतीक वत्स (ईब आले ऊ)
बेस्ट एक्टर (मेल): मनोज बाजपेयी (भोंसले)
बेस्ट एक्टर (फीमेल): तिलोत्तमा शोम (सर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): पंकज त्रिपाठी (गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल): साई पल्लवी (पावा कढईगल)
बेस्ट राइटिंग: सैची (Ayyappanum Koshiyum)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सिद्धार्थ दीवान (बुलबुल)
बेस्ट एडिटिंग: महेश नारायण (सी यू सून)
जेंडर सेंसिटिविटी अवॉर्ड: थप्पड़

बेस्ट सीरीज
सर्वश्रेष्ठ सीरीज: स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी
सर्वश्रेष्ठ एक्टर (मेल): प्रतीक गांधी (स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी)
सर्वश्रेष्ठ एक्टर (फीमेल): हॉट स्टार की आर्या के लिए सुष्मिता सेन
सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर (मेल): पाताल लोक के लिए अभिषेक बनर्जी
सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल): पाताल लोक के लिए स्वास्तिका मुखर्जी

शॉर्ट फिल्म
सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म: बेबाक
सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर: शाजिया इकबाल (बेबाक)
सर्वश्रेष्ठ एक्टर (फीमेल): अम्रुता शुभाश (द बूथ)
सर्वश्रेष्ठ राइटिंग: शाजिया इकबाल (बेबाक)
सर्वश्रेष्ठ एक्टर (मेल): आदिल हुसैन (मील)


Click it and Unblock the Notifications











