PICS- दीया मिर्जा ने रचाई वैभव रेखी संग शादी, ये है दुल्हन की पहली तस्वीर- लाल जोड़े में लग रही बेहद खूबसूरत
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी रचा ली है। दीया मिर्जा की शादी की ढेर सारी फोटोज सामने भी आ चुकी हैं। उन्होंने फोटोग्राफर्स को भी शादी की मिठाई भेंट की। इतना ही नहीं उन्होंने खुद अपने हाथों से सभी मीडिया पर्सन को मिट्ठाई खिलाई।
दीया मिर्जा शादी के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति भी शेरवानी में सजे धजे दिख रहे हैं। दीया मिर्जा ने लंहगा न पहनकर साड़ी पहनना पसंद किया। दीया मिर्जा की ये साड़ी काफी खूबसूरत है जो कि उनपर काफी जच रही है।
बता दें साल 2019 में दीया मिर्जा ने अपने पूर्व पति साहिल से तलाक ले लिया था। दोनों ने आपसी सहमति के बाद अलग होने का फैसला लिया था। पिछले साल से ही वैभव रेखी संग दीया मिर्जा की रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही थीं।

दीया मिर्जा और वैभव रेखी
शादी के बाद दीया मिर्जा और वैभव रेखी मीडिया से रूबरू हुए। दोनों ने साथ में फोटोज क्लिक करवाईं।

खूबसूरत जोड़ी
39 साल की दीया मिर्जा और वैभव रेखी की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है। दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए।

दुल्हन के लिबाज में दिखीं बेहद खूबसूरत
दीया मिर्जा लाल जोड़े में दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लग रही हैं। देखते ही देखते दीया की ढेर सारी फोटोज वायरल होने लगी।

शादी के लड्डू
दीया मिर्जा ने शादी के बाद सभी को शादी के लड्डू भी खिलाए।

अदिति रॉय हैदरी ने छुपाए जीजा के जूते
दीया मिर्जा की शादी में आदिति रॉय हैदरी भी पहुंची। जिन्होंने जीजा वैभव के जूते भी छिपाए।

ये निर्देशक भी दीया की शादी में पहुंचे
डायरेक्टर कुणाल देशमुख भी दीया की शादी अटेंड करने पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications











