कंगना रनौत के समर्थन उतरा ये भारतीय क्रिकेटर- सुशांत सिंह को लेकर अभिनेत्री खड़े कर रही हैं सवाल
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई विवाद शुरु हो गए हैं और लगातार अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी पोस्ट और स्टार्स पर हमला बोलने को लेकर चर्चा में चल रही हैं। कंगना रनौत ने करण जौहर, तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर समेत कई लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। कई लोग उनके विरोध में हैं तो कई लोग उनका साथ भी दे रहे हैं।
इस समय क्रिकेटर मनोज तिवारी का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें वो कंगना रनौत के पक्ष में नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर मनोज तिवारी के पोस्ट में उन्होने सीधा सीधा कंगना का समर्थन किया है और उनका ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मनोज तिवारी ने लिखा है कि.. 'जो लोग भी कंगना रनौत को जवाब दे रहे हैं या सामने खड़े हैं वो अपने आप एक्सपोज कर रहे हैं.. लेकिन याद रखना कर्म जब भी वापस लौटते हैं तो तब आपके पास करने को कुछ नहीं होता है।
कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच घमासान- अनुराग कश्यप बोले, सुलह कराने की कोशिश कर चुका हूं


Click it and Unblock the Notifications