कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच घमासान- अनुराग कश्यप बोले, सुलह कराने की कोशिश कर चुका हूं
इस समय तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच जो ट्वीट वॉर चल रहा है उसके बारे में सभी काफी अच्छे से जानते हैं और इस समय लगातार चर्चा में हैं। सुशांत सिंह राजपूत मौत के बाद कंगना रनौत ने एक के बाद एक लगातार कई लोगों को निशाना बनाया और नेपोटिज्म के विरोध में खड़ी हो गई। इसी के बीच कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच बहस शुरु हो गई थी क्योंकि एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने तापसी पन्नू का नाम लेकर काफी बुरा भला कहा था।
लेकिन इस मामले में अनुराग कश्यप भी अब कूद गए हैं और उन्होने कुछ बड़े खुलासे किए हैं जो कि चर्चा में हैं। अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होने तापसी और कंगना के बीच सुलह कराने की पहले कोशिश की थी। उन्होने ये भी बताया कि वो दोनों तब दोस्त हुआ करते थे और चीजें पूरी तरह से सामान्य थीं। गौरतलब है कि अनुराग कश्यप ने तापसी और कंगना दोनों को डायरेक्ट किया है.. तापसी के मनमर्जियां और कंगना को फिल्म क्वीन में।


Click it and Unblock the Notifications