दादी-नानी की कहानियों से हुआ 'क्रिएचर 3डी' का जन्म

एक बार फिर से विक्रम भट्ट आप सभी को डराने के लिए तैयार है फिल्म 'क्रिएचर 3डी' के जरिए। फिल्म का ट्रेलर लांच हो चुका है जिसे कि अब तक काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म एक विचित्र जीव है जिसका सस्पेंस बरकरार है। जिसके बारे में खुलासा ना करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि फिल्म 'क्रिएचर 3डी' की प्रेरणा भारतीय पौराणिक कथाओं यानी कि दादी-नानी की कहानियों से मिली है।

दादी-नानी की कहानियों से हुआ 'क्रिएचर 3डी' का जन्म

विक्रम ने बुधवार को फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर कहा, "पश्चिम में जीव फिल्में अधिकांशत: विज्ञान पर आधारित होती हैं, जैसे एक आनुवंशिक उत्परिवर्तन या कुछ रासायनिक बदलाव होता है। हमारा जीव पौराणिक कथाओं पर आधारित है..यह हमारी प्राचीन कथाओं से उत्पन्न एक किरदार है। यह वास्तव में क्या है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।"

भट्ट ने कहा, "हम यहां कुछ ऐसा देखने के लिए हैं, जो भारत में पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार बिना किसी विदेशी स्टूडियो की मदद, किसी विदेशी के यहां आए बिना हमने देश में ही 3डी में एक जीता-जगता सीजीआई जीव बनाया है।" 'क्रिएचर 3डी' में बिपाशा बसु और पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास नकवी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपको एक बार लगेगा कि शायद आप कोई हॉलीवुड की फिल्म देख रहे हैं, कुछ दृश्य देखकर आपको ऑस्कर विनींग मूवी जुरासिक पार्क भी याद आयेगी। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावशाली लग रहा है। फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X