जयपुर होटल में मल्लिका के साथ अश्लील हरकत
बॉलीवुड की सेक्स बम मल्लिका शेरावत की सारी शेखी और बिंदास पन उस समय धरा रह गया जिस समय कुछ लोग जयपुर के उस होटल में जबरदस्ती घुस आये और मल्लिका शेरावत को परेशान करने लगे, जहां मल्लिका के सी बोकाड़िया की आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' की शूटिंग करने के लिए रूकी थीं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक मल्लिका जिस होटल में रूकी थीं वहां कुछ शरारती और बदमाश लोग जबरन घुस आये और मल्लिका के कमरे के दरवाजे को जोर-जोर से पीटने लगे। यह सभी लोग नशे में धुत थे और मल्लिका पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थें।
लोगों की इस हरकत से परेशान मल्लिका ने होटल स्टॉफ को फोन किया, तब जाकर किसी तरह शरारती लोगों को होटल से बाहर निकाला गया। इस तरह की हरकत से परेशान मल्लिका ने तुंरत जयपुर छोड़ने का फैसला किया और उन्होंने तुरंत फिल्म स्टॉफ को फोन करके अपना मुंबई वापस लौटने का प्रोग्राम बता दिया। हालांकि मल्लिका की ओर से इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गयी है। लेकिन इस तरह की हरकत से प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
गौरतलब है कि 'द डर्टी पॉलिटिक्स' राजस्थान के चर्चित सेक्स सीडी कांड भंवरी देवी मर्डर केस पर आधारित है। फिल्म में भंवरी मल्लिका शेरावत बनी हैं। उनके साथ फिल्म में ओमपुरी लीड रोल निभा रहे हैं। मल्लिका और उनकी टीम ने पहले भी कहा था कि बोकाड़िया और उनको लगातार कुछ लोग फोन पर धमका रहे हैं और भंवरी देवी पर फिल्म बनाने से मना कर रहे हैं। खैर देखते हैं इस मामले में मल्लिका क्या कदम उठाती है, फिलहाल तो वह सहम कर और डरके वापस मुंबई आ गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












