..................... Sexy Mallika Sherawat goes desi in Dirty Politics - Hindi Filmibeat

'डर्टी पॉलिटिक्स' में मल्लिका डर्टी नहीं..

आने वाली के सी बोकाड़िया की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' अभी से ही चर्चा का विषय बन गयी है। फिल्म में लीड रोल बॉलीवुड की सेक्स बम मल्लिका शेरावत निभा रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है, जिसमें मल्लिका बिल्कुल भी डर्टी नहीं दिख रही हैं बल्कि उनका जो रूप फिल्म में पहले लुक में दिखाया गया है उसमें तो मल्लिका मैडम गांव की गोरी के रूप में हैं।

मल्लिका घाघरा-चोली और साड़ी पहने नजर आ रही हैं लेकिन कहा जा रहा है फिल्म में मल्लिका ने भले ही पूरे कपड़े पहने हों लेकिन फिल्म में उन्होंने काफी उत्तेजक दृश्य दिये हैं। मालूम हो कि फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' राजस्थान के चर्चित भवंरी हत्याकांड पर आधारित है।

साल 2011 के सबसे चर्चित केस में नर्स भंवरी देवी जो कि बाद में एक लोकप्रिय लोकगायिका बन गयी थी, रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी थी और बाद में उसकी हत्या हो जाती है। इस मामले में राजस्थान सरकार के एक मंत्री महिपाल मदरेणा का नाम आया था जिसे पद तो छोड़ना ही पड़ा, उन्हें जेल भी हो गयी थी। फिल्म में महिपाल वाला रोल ओमपुरी निभा रहे हैं।

आईये आपको दिखाते हैं 'डर्टी पालिटिक्स' की रोचक तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X