Covid-19- विद्या बालन ने फिर किया मदद का ऐलान- 2500 पीपीई किट और 16 लाख रुपए
बॉलीवुड के सितारों की एक खासियत ये है कि जब भी किसी तरह की मुसीबत या फिर देश को उनकी मदद की जरूरत पड़ती है तो अपने अपने स्तर से सभी मदद के लिए आगे आते हैं। इस समय देश में कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी की समस्या चल रही है और इसके कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में जब सितारो लोगों को खाने से लेकर पैसे तक मुहैया करवा रहे हैं तो इस लिस्त में अब विद्या बालन का भी नाम जुड़ गया है।
अभिनेत्री विद्या बालन ने ऐसा काम किया है जिसको लेकर वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं। गौरतलब है कि कोवि़ड-19 जैसे खतरनाक समस्या से निपटने के लिए उन्होने डॉक्टर्स को 2500 पीपीई किट और 16 लाख रुपए के डोनेशन का ऐलान किया है।
एबी डिविलियर्स से चैट करते विराट कोहली ने क्यों अनुष्का शर्मा को बोला थैंक्स- वीडियो वायरल


Click it and Unblock the Notifications