एबी डिविलियर्स से चैट करते विराट कोहली ने क्यों अनुष्का शर्मा को बोला थैंक्स- वीडियो वायरल
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान कई सितारों के वीडियो कॉल के वीडियो भी इस समय लगातार सामने आ रहे हैँ। इस मामले में बॉलीवुड के साथ साथ भारतीय टीम कि क्रिकेटर्स भी पीछे नही हैं। फिर चाहे वो हरभजन और रोहित शर्मा। लेकिन इस समय विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का वीडियो सामने आ रहा है जो कि काफी तेजी से वायरल हो है। इसका एक कारण है विराट कोहली की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा।
हाल ही में डिविलियर्स ने अनुष्का पर ऐसी बात कह दी कि विराट कोहली लाइव चैट के दौरान शर्म से लाल हो गए। दरअसल डिविलियर्स विराट और अनुष्का की लवलाइफ और शादी के पहले की बातें कर रहे थे।

इसके अलावा कुछ ऐसा भी हुआ था कि वीडियो के बीच में विराट को अनुष्का को थैंक्यू माई लव कहना पड़ा था। दरअसल विराट कोहली जब डिविलियर्स से बात कर रहे थे तो थोड़ा सा अंधेरा जैसा था लेकिन जैसे ही अनुष्का ने ये देखा तो उन्होने लाइट का स्विच ऑन कर दिया।
ऐसे में तुरंत विराट ने इस तरह से उनको धन्यवाद कहा। अब ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा विराट कोहली कोहली ने आरसीबी को लेकर कहा कि..
'मैं कभी आरसीबी नहीं छोड़ूंगा। जो प्यार और सम्मान हमें यहं मिला है, जिस तरह के ईमानदार फैंस इस टीम के हैं वो सपने की तरह है। मैं जब खेल रहा हूं इस टीम को नहीं छोड़ूंगा।


Click it and Unblock the Notifications