सिर्फ हम और आप नहीं- सलमान खान भी कर रहे हैं 'वर्क फ्रॉम होम', राधे की तैयारी!
कोरोना की वजह से देश के लगभग शहर लॉकडाउन हो चुके हैं। जिस वजह से आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटी तक घरों में बंद हैं। स्कूल, कॉलेज में छुट्टी दे दी गई है। वहीं, कार्यलयों में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी अब वर्क फ्रॉम होम शुरु करने वाले हैं और अपनी आने वाली फिल्म राधे की एडिटिंग घर पर ही शुरु कर देंगे। बता दें, सलमान अपने पूरे परिवार के साथ पनवेल स्थित फॉर्महाउस में वक्त गुजार रहे हैं।
दरअसल, कोरोना की वजह से फिल्म की शूटिंग भी बंद हो चुकी है। राधे की अभी भी लगभग 10 दिनों की शूटिंग बची है। वहीं, फिल्म की रिलीज भी ईद पर है। ऐसे में कोरोना वायरस का प्रभाव खत्म होते ही फिल्म की शूट खत्म की जाएगी। लेकिन इसी बीच सलमान खान घर बैठे ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर भी काम शुरु करने वाले हैं। ताकि फिल्म समय पर खत्म हो सके।

राधे एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। जबकि प्रोड्यूसर हैं अतुल अग्निहोत्री और सोहेल खान। फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में होंगे। यह कोरियन फिल्म Outlaws की हिंदी रीमेक है।
चीन में वापस खोले गए 500 सिनेमाघर, कोरोना के डर से नहीं बिका एक भी टिकट


Click it and Unblock the Notifications