'रिया शवगृह तक कैसे पहुंची अस्पताल को इसकी जानकारी नहीं'- कूपर अस्पताल के डीन का बड़ा बयान
सुशांत सिंह राजपूत के केस के बाद लगातार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है और वो सीबीआई के साथ लगातार संपर्क में हैं। बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया को इस मामले का मुख्य आरोपी बताया था। हाल ही में खबर आई थी कि रिया चक्रवर्ती सुशांते की मौत के एक दिन बाद यानि 15 जून को कूपर अस्पताल पहुंच गई थीं जहां पर उन्होने शवगृह जाकर सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा था। हालांकि इस बात को लेकर उन्होने एक इंटरव्यू में भी खुलासा किया था कि वो गईं थीं।
इसके बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल लोग पूछ रहे हैं और कूपर अस्पताल को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। यही नहीं महाराष्ट्र का मानवाधिकार आयोग भी कूपर अस्पताल से सवाल पूछ रहा है। उनका कहना है कि आखिर अस्पताल इतनी लापरवाही कर सकता है और उनको जवाब देना। साथ की कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है। हालांकि इसके बाद इस्पताल के डीन और एचओडी से भी रिया चक्रवर्ती के शवगृह में जाने को लेकर पूछताछ की गई है।
पूजा भट्ट के साथ रिलेशन में थे रणवीर शौरी? फेक आर्टिकल पर भड़के अभिनेता और लिख डाली ये बात


Click it and Unblock the Notifications