पूजा भट्ट के साथ रिलेशन में थे रणवीर शौरी? फेक आर्टिकल पर भड़के अभिनेता और लिख डाली ये बात
अभिनेता रणवीर शौरी इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और हाल ही में उन्होने एक फेक न्यूज को लेकर कुछ बयान दिए हैं। खबर है कि उनको लेकर एक आर्टिकल सामने आया था कि वो कभी पूजा भट्ट के साथ रिलेशन में थे। इस खबर के सामने आने के बाद रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अपनी बात कही है और इस खबर को पूरी तरह से फेक बताया है। रणवीर का मानना है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है और एक दुर्भाग्यपूर्ण पीआर स्टंट है।
खबरों की मानें तो इस रिपोर्ट को किसी यूजर ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर दिया जिसको रणवीर शौरी ने देख लिया था। इस रिपोर्ट में ये बताया गया है कि पूजा भट्ट पहले रणवीर शौरी के साथ रिलेशन में थीं और बाद में मनीष मखीजा के साथ। जिस यूजर ने ये लिखा है उसने अभिनेता को सोशल मीडिया पर टैग किया है। हालांकि ये रिपोर्ट पढ़ने के बाद रणवीर शौरी काफी ज्यादा गुस्से में आ गए और उन्होने उस शख्स को जवाब दे डाला।
स्त्री के 2 साल- श्रद्धा कपूर ने साझा की अनदेखी तस्वीरें- राजकुमार राव ले रहें है आशीर्वाद


Click it and Unblock the Notifications











