इमरान खान की शादी में लखनऊ के रसोईए बनाएंगे खाना

पहले खबर थी कि विवाह स्थल मे मेहमानों को स्वाइप कार्ड से एंट्री मिलेगी और अब सुनने में आ रहा है कि शाकाहारी लजीज व्यंजन बनाने के लिए लखनऊ से रसोइयों के एक दल को खासतौर से बुलाया गया है।
पढ़ें इमरान खान की शादी से जुड़ी खबरें
इमरान के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, "इमरान की शादी के लिए खासतौर पर लखनऊ से रसोईए आ रहे हैं। ये रसोइए पांच दशक से भी लम्बे समय से नासिर हुसैन परिवार के लिए व्यंजन पकाते रहे हैं। यह पारम्परिक खानसामों का परिवार है, उनकी 200 साल से भी पुरानी परम्परा रही है।" सूत्रों ने कहा, "वे व्यंजनों में पड़ने वाली सामग्री तक लखनऊ से ला रहे हैं। सभी मसाले व अन्य सामग्री वहीं से आएगी।"
इमरान की मेंहदी में शामिल होंगी करीना, दीपिका, जेनेलिया
उत्तर पश्चिमी सीमा के खान-पान की विशेषता वाले खैबर रेस्तरां में शाकाहारी भोजन का इंतजाम किया जाएगा। विवाह समारोह शनिवार को शाम छह बजे अवंतिका के कारजात स्थित फार्म हाउस पर मेहंदी की रस्म के साथ शुरू हो जाएगा। इसके बाद रातभर चलने वाली पार्टी शुरू होगी। आमंत्रितों में पारिवारिक सदस्य, नजदीकी मित्र और इमरान ने जिन लोगों के साथ काम किया है वे सभी शामिल हैं।
10 जनवरी को केवल नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में इमरान के घर पर रजिस्टर्ड शादी होगी। इसके बाद ताज लेंड्स एंड होटल में रात्रि भोजन का आयोजन होगा। इमरान और अवंतिका के हनीमून से लौटने के बाद आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव उनके लिए एक बड़ा सा स्वागत समारोह आयोजित करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











