..................... Imran Khan invites all his actresses Kareena Kapoor, Deepika Padukone, Genelia Dsouza to pre-wedding bash | इमरान की मेंहदी में शामिल होंगी करीना, दीपिका और जेनेलिया - Hindi Filmibeat

इमरान की मेंहदी में शामिल होंगी करीना, दीपिका और जेनेलिया

By Neha Nautiyal

दूल्हे राजा इमरान खान चाहते थे उनकी मेंहदी में उनकी सभी सह अभिनेत्रियां शामिल हों। इसके लिए उन्होंने अपनी पहली फिल्म की हिरोइन जेनेलिया डिसूजा और आने वाली फिल्म 'शॉर्ट टर्म शादी' की हिरोइन करीना कपूर को आमंत्रित किया है।

इमरान 10 जनवरी को अपनी मंगेतर अवंतिका मलिक से शादी करने जा रहे हैं। शनिवार को उनकी मेहंदी की रस्म व एक पार्टी होगी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के उनके सभी मित्रों को पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है।

10 जनवरी को इमरान-अवंतिका की शादी

सत्ताईस वर्षीय इमरान चाहते हैं कि उनकी फिल्मों 'जाने तू. या जाने ना' की सह-अभिनेत्री जेनेलिया, 'आई हेट लव स्टोरीज' की सोनम कपूर, 'ब्रेक के बाद' की दीपिका पादुकोण और आने वाली फिल्मों 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की कैटरीना कैफ और 'शॉर्ट टर्म शादी' की करीना इस पार्टी में जरूर शामिल हों।

इमरान के प्रवक्ता ने बताया , "इमरान उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों को उनकी जिंदगी के इस महत्वपूर्ण दिन आमंत्रित करना चाहते थे। अभिनेत्रियां भी इस दिन का हिस्सा बनने के लिए खास प्रयास कर रही हैं।"

करीना इन दिनों छोटे नवाब के साथ छुट्टियां बिता रही हैं लेकिन वह पार्टी में शामिल होने के लिए पहले ही आ जाएंगी। इसी तरह दीपिका ब्रिटेन में हैं लेकिन वह पार्टी तक लौट आएंगी। जेनेलिया मुम्बई में ही हैं और वह पार्टी में शामिल होंगी। दीपिका पादुकोण भी इमरान की मेंहदी पार्टी में शामिल होंगी।

वैसे कैटरीना और सोनम पार्टी में शामिल नहीं हो सकेंगी। कैटरीना छह जनवरी तक 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की शूटिंग में व्यस्त हैं जबकि सोनम 'थैंक्यू' की शूटिंग के लिए बाहर जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X