हां मुझे और मेरी फैमिली को बातों से फर्क पड़ता है: प्रियंका चोपड़ा

6 सितंबर को बड़े पर्दे पर मोस्ट अवेटड फिल्म जंजीर रिलीज होने जा रही है जिसे लेकर प्रियंका चोपड़ा खासी चर्चित हैं। फिल्म में पहली बार साउथ के सुपर स्टार रामचरण तेजा के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं वह तीसरी बार अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म की रीमेक में काम रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है, फिल्म पर बोलते-बोलते प्रियंका ने एक इवेंट में अपने से जुड़े मसले पर भी कुछ बोल दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

प्रियंका ने कहा कि इन दस सालों में उन्हें शौहरत और इज्जत काफी मिली लेकिन इन दस सालों में उनका नाम अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर से जोड़ा गया, उनका और करीना का झगड़ा बताया गया जो कि उन्हें काफी अपसेट कर जाता था। इन सारी बातों का फर्क केवल उन पर ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली पर भी पड़ता था।

वनइंडिया की पत्रकार सोनिका मिश्रा से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि एक इंसान के तौर पर मैं बहुत निजी हूं औऱ मैं नहीं चाहती कि मेरी प्राईवेट लाइफ के बारे में कोई कुछ भी कहे। प्रियंका ने कहा कि विवाद पर बोलने का मतलब है कि विवाद को बढडावा देना इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं विवादों पर चुप ही रहूंगी।"

फिल्म जंजीर के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि वह स फिल्म में असली 'जंजीर' के जया बच्चन के किरदार माला की भूमिका अदा कर रही हैं। उनका कहना है कि यह चार दशक पहले की फिल्म से एकदम अलग है। उन्होंने कहा, "मैं एक गुजराती लड़की की भूमिका निभा रही हूं जो न्यूयार्क से एक शादी में शिरकत करने आई है। वह किसी की हत्या होते देखती है और इसके बाद उसकी जिंदगी ही बदल जाती है।" फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X