Controversial- क्या शराब खरीद रही थीं रकुल प्रीत सिंह, वायरल वीडियो पर हंगामा! यहां जानें सच्चाई
कुछ समय पहले ही कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच सरकार ने शराब की दुकाने खोलने के आदेश दे दिए थे और साथ ही ये भी चिताया था कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दुकाने खोली जाएं। लेकिन इस समय एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों मानना है कि इस वीडियो में नजर आ रही महिला और कोई नहीं बल्कि फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हैं।
दरअसल वो एक बोतल लिए नजर आ रही है और उन्होने मास्क लगाया है। लोगों का मानना है कि रकुल प्रीत सिंह ने मुंबई की एक शराब दुकान से शराब की बोतल खरीदी है। लेकिन सच तो ये है कि अभिनेत्री अपने घर से मेडिकल स्टोर दवा लेने के लिए निकलीं थीं और उनके हाथ में दवा की बोतलें थीं।
KGF 2- कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म में तमन्ना भाटिया की एंट्री? धमाकेदार खबर वायरल!


Click it and Unblock the Notifications